Posts

भोजपत्र

Image
एक भोजपत्र खोजूँगी और लिखूँगी उस पर तुम्हारा  सब अनकहा बाँसुरी के खोल में भरूँगी वो सारी तुम्हारी साँसे जो भागदौड़ में उखड़ी हैं तुम्हारे सीने से बन जाएंगी वो मधुर संगीत जो सुनाई देगा  हम दोनों को विपरीत पथों पर चलते ठेलते! @राजविन्दर

अविरल धारा

Image
भावों की अविरल धारा में तुम बहते हो प्राणों के आरोह अवरोह के बाधित क्रम में  तुम रहते हो नयनों की दृष्टि जाती जहाँ दूर क्षितिज पर आसमान के तारों में तुम दिखते हो धवल चाँदनी में नरम घास पर  चँदा की उजली परछाई में मेरे साये के साथ साथ  तुम चलते हो @राजविन्दर

पुरुष दिवस

हर स्त्री के हिस्से में  आ सकता है पुरुष का साथ  स्नेह  प्रेम वात्सल्य किन्तु हर स्त्री के हिस्से नहीं आते  पुरुष के आँसू अगर तुम्हारे काँधे पर गिरें  उन आँसुओं की बूंदें ओ स्त्री! धन्य समझना स्वयं को क्योंकि केवल तू  उन क्षणों की राजदार है उन मोतियों को  अपने आँचल में सहेजना तुम्हारी जिम्मेदारी है ~राजविन्दर

मुक्त हूँ मैं

तुम खो चुके हो हक मेरे छालों पर मरहम लगाने का भूल गए शायद तुम पर मैं नहीं याद है तुमने खींच कर मेरा हाथ रख दिया था गर्म स्याह तवे पर क्योंकि खो गई थी मैं स्मृतियों में रोटी पकाते हुए और जल गई थी वो रोटी जिसका तुम इंतजार कर रहे थे खाने की मेज पर उसके जलने का दर्द तुम सह नहीं पाए सोचती हूँ मेरे जलने का दर्द मेरी माँ कैसे सहेगी तुम खो चुके हो हक् मेरी आँखें से आँसू पोंछने का बस बात इतनी ही तो थी थोड़ी मिर्च ज्यादा थी दाल में जो बनाई थी तुम्हारे दोस्तों के लिए तुम आये तेजी से रसोईघर में और मुट्ठी भर मिर्च मेरी आँखों में फेंक दी वो मिर्च तब चुभती है और भी ज्यादा जब तुम चूमते हो मेरी पलकों को प्यार से तब आँसुओं के समन्दर में बह जाती हूँ मैं तुम खो चुके हो कह मेरे बालों में उंगलियाँ फिराने का कि अब जह्न में गुदगुदी जहीं होती कलेजा आता है मुँह को तुमने एक रोज खीचकर बालों से पटका था फर्श पर बात ही तो कर रही थी माँ से फोन पर सुन न पाई तुम्हारे आने की आहट केवल अधिकार ही है क्या तुम्हारा मुझ पर प्रेम और विश्वास भी तो होता है पति पत्नी में कैसे मान लूँ कि तुम मेरे परमेश्वर हो परमेश्वर तो दुःख हरता ...

कविता

कोरोना काल की एक कविता --------------------------------------- तुम्हारे लिए लॉक डाउन उत्सव सरीखा था तुमने खूब बनाये पकवान और बनाये लतीफ़े उस दौरान जो सड़कों पर भटके जिनके आँसू भी सबको खटके फुटपाथों पर तरसे एक निवाले को उसकी भरपाई कौन करेगा क्या जीवन इस तरह मरेगा राजा थे जो अपनी मरज़ी के पल में हो गए रंक हाथ फैलाये खड़े रहे जो बाल लगाए अंक उन बच्चों की भूख का हरजाना कौन भरेगा उसकी भरपाई कौन करेगा घर लौटने की हाय मजबूरी नाप डाली कदमों से दूरी पैरों के छालों का ऋण किसका भाग्य गहेगा क्या जीवन इस तरह मरेगा उसकी भरपाई कौन करेगा ~राजविन्दर